जीतन राम मांझी का वायरल वीडियो AI से बनाई गयी है -हम

गयाजी : जीतन राम मांझी के एक वायरल वीडियो को लेकर सियासी हलकों में चर्चा तेज़ हो गई है. वायरल वीडियो में दिए गए बयान को लेकर जब मीडिया ने उनके ही दल के अतरी विधायक रोमित कुमार से सवाल किया, तो उन्होंने वीडियो की सत्यता पर गंभीर सवाल खड़े किए. विधायक रोमित कुमार ने साफ तौर पर कहा कि यह वीडियो AI तकनीक के माध्यम से तैयार या छेड़छाड़ किया हुआ हो सकता है और यह पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का विषय है.उन्होंने कहा कि वीडियो में मांझी जी के बोलने का संदर्भ कुछ और था, लेकिन उसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर अनिल जी को यह लगता था कि चुनाव हार-जीत का अंतर कम है या चुनाव टफ है, तो उन्हें चाहिए था कि वे पहले ही मांझी जी से संपर्क कर चुनावी सभा का कार्यक्रम तय कराते. ऐसा करने से चुनावी माहौल मजबूत होता और जीत की संभावना भी बढ़ जाती.विधायक ने कहा कि आज AI का जमाना है, जिसमें किसी के भी बयान को गलत तरीके से पेश किया जा सकता है. इसलिए केवल वायरल वीडियो के आधार पर निष्कर्ष निकालना ठीक नहीं है.

Next Post

गयाजी : दिनदहाड़े फायरिंग का वीडियो वायरल

Sun Dec 21 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email गयाजी : कानून-व्यवस्था को चुनौती देनेवाला एक वाइरल वीडियो सामने आया है. बुनियादगंज थाना के मानपुर स्थित जोड़ा मस्जिद इलाके में 5 दिन पहले हुई दिनदहाड़े गोलीबारी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आते ही एक […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें