
बाढ :घर में घुसकर महिला को केस उठाने की धमकी देने का आरोप वहां के मुखिया पर लगा है .बाढ थाना के एक मुखिया के खिलाफ थाना केस दर्ज कराया है .मुखिया ऊपर दबंगई करने का आरोप लगाया गया है. बाढ़ थाना के बुढनीचक मोहल्ला निवासी भासो यादव की पत्नी गीता देवी ने बाढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.आवेदन में इस बात का जिक्र किया गया है कि 13 जनवरी 2026 की सुबह पूर्वी बेढना बासो बागी गांव निवासी राजकुमार मुखिया अचानक उनके घर में पहुंच कर गाली देते हुए पुराना कैस उठाने के धमकी देने लगे.पीड़ित के पति ने बताया कि पूरे मामले का सीसीटीवी वीडियो थाना में दिया गया है. मुखिया बराबर धमकी देते रहते है। बाढ़ थाना प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है. आवाज़ इस खबर की पुष्टि नही करता है .

