
राज्य का पहला 7 वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड पार्क बिहार के बोधगया में बनाया जा रहा है. यह पार्क मई 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा.बोधगया के सिलौंजा गांव में करीब 40 एकड़ जमीन पर 14 करोड़ रुपये की लागत से इस पार्क का निर्माण किया जा रहा है. खास बात यह है कि इस पार्क में दुनिया के सात अजूबों की झलक एक ही पार्क देखने को मिलेगी. यहां पर ताजमहल, चीन की दीवार, मिस्र के गीजा के पिरामिड, पेरू का माचू पिच्चू और जॉर्डन का पेट्रा जैसे विश्व प्रसिद्ध स्थलों के प्रतिरूप तैयार किए जा रहे हैं.वन विभाग के मुताबिक निर्माण कार्य तेजी से जारी है और तय समय सीमा के अन्दर ही इसे पूरा करने का लक्ष्य है.यह पार्क न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा. पर्यटकों के लिए यह पार्क एक शैक्षणिक और आकर्षक स्थल साबित भी होगा.बोधगया आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के लिए यह पार्क भविष्य में एक नया आकर्षण केंद्र बनने जा रहा है.

