धनंजय मृणाल ने केंद्रीय कारा बक्सर का निरीक्षण किया

बिहार राज्य अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष धनंजय मृणाल ने केंद्रीय कारा बक्सर का निरीक्षण किया उक्त मौके पर श्री मृणाल ने कारागार में बंद दलित कैदियों की स्थिति और उनसे जुड़े मामलों का जायजा लिया। कैदियों से उनकी जेल से जुड़े सुविधाओं की जानकारी ली । मृणाल ने कारागार में चल रहे कैदियों के स्वावलंबन को लेकर उन्हें विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण पर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और कारागार अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे कैदियों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना की । गौर तलब है कि मृणाल इससे पूर्व भी केंद्रीय आदर्श कारागार बेउर फुलवारी शरीफ और पटना सिटी कारागार पटना स्थित बालगृह का निरीक्षण किए थे । मृृणाल ने बक्सर कारागार के प्रति नियुक्त खेल अधिकारियों से कैदियों के स्थिति में सुधार को लेकर गहन विचार विमर्श किया ।

Next Post

पटना में खुलेगा एनएफडीबी ऑफिस, मत्स्य और डेयरी को मिलेगी रफ्तार

Thu Apr 9 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email पटना में जल्द ही राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (एनएफडीबी), हैदराबाद का क्षेत्रीय कार्यालय खुलने जा रहा है। यह निर्णय नई दिल्ली के कृषि भवन में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की अध्यक्षता में हुई एक उच्च […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें