सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटेल नवजागरण न्यास, बिहार पटना द्वारा आयोजित सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। पटना डोभी बाईपास के पास स्थित सिमरा निसरपुरा में आयोजित भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। पटेल नवजागरण न्यास से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को फूलों की बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधायक वशिष्ठ सिंह, विधायक शुभानंद मुकेश, विधायक रूहेल रंजन, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं पटेल नवजागरण न्यास, बिहार पटना से जुड़े लोग उपस्थित थे।

Next Post

मुख्यमंत्री ने वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रूपये का चेक प्रदान कर किया सम्मानित

Mon Feb 23 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग के ‘संकल्प सभागार’ में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 की विजेता भारतीय टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार को गौरवान्वित करने वाले वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रूपये का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।मुख्यमंत्री ने […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें