बदमाशो के हौसले बुलंद दुकानदार के साथ मारपीट का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वैशाली :आज कल बदमाशो के हौसले बहुत बुलंद हो गए हैं एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे अपराधी किराना दुकानदार के साथ जमकर मारपीट कर रहे है.दुकान के सीसीटीवी में कैद यह घटना हाजीपुर लालगंज मुख्य पथ पर स्थित मदारपुर चौक की है .जिसमें असामाजिक तत्व के लोग किराना दुकानदार के साथ लाठी डंडे के साथ साथ लात घूंसे मार रहे है.घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार ने सदर थाना में केस दर्ज कराया है जिसमें 8 लोगो को नामजद बनाया है उन पर आरोप लगाया है कि मदारपुर चौक की कुछ असामाजिक तत्व अक्सर उसकी दुकान से सिगरेट गुटखा ले लेते थे और पैसा नहीं देते थे.घटना वाले दिन भी जब फ्री में सिगरेट की मांग करने लगे तब दुकानदार ने सिगरेट देने से मना कर दिया जिसके बाद दुकानदार के साथ पहले दो तीन बदमाश बकझक करने लगे इसी बीच उसके अन्य सहयोगी भी वहाँ पहुंच गए और सभी ने मिलकर दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी.इतना ही नहीं दुकानदार के घर की महिला सदस्य को गालियां भी दी और जान से मारने का प्रयास किया लेकिन वहाँ मौजूद लोगों ने किसी तरह दुकानदार की जान बचाई. घायल दुकानदार का ईलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस केस दर्ज कर मामले की छान बिन में जुट गई है.

Next Post

जन सुराज पार्टी ने पार्टी संगठन को तत्काल प्रभाव से किया भंग

Sun Nov 23 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email पार्टी के प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन ने बताया कि शनिवार को पटना के शेखपुरा हाउस में आयोजित जनसुराज के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज भारती ने इस बैठक की अध्यक्षता की।इस […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें