नाबालिग लड़की सकुशल परिजनों को सौंपा गया

नवादा : पकरीबरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 04.09.2025 को सूचना मिली कि ग्राम दोस्तली विगहा से एक नाबालिग लड़की अपने घर से लापता हो गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पकड़ीबरांवद्वारा तत्काल अनुसंधान शुरू की एवं जांच के क्रम में यह बात सामने आई कि पारिवारिक स्तर पर मोबाइल पर बातचीत को लेकर रोक-टोक किए जाने से नाबालिग घर छोड़कर पंजाब में रहने वाली अपनी महिला मित्र के पास जाने की कोशिश कर रही थी।पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान एवं सतर्कता के आधार पर उसे प्रयागराज रेलवे स्टेशन से ट्रेस कर सुरक्षित बरामद कर लिया।बरामदगी के बाद नाबालिग को विधि सम्मत कार्रवाई पूरी करते हुए नाबालिग को सकुशल परिजनों को सौंपा गया।

Next Post

बिरगंज जेल ब्रेक कर भागने की कोशिस में तीन कैदी घायल, सेना ने संभाली कमान

Wed Sep 10 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email नेपाल में बिगड़ते हालात के बीच अब कैदियों ने जेल से भगाना शुरू कर दिया है. आज सुबह बिरगंज जेल के कैदियों ने भागने के लिए जेल तोड़ने की कोशिश किया की .कैदियों ने जेल के अंदर तोड़फोड़ एवं उपद्रव मचाना शुरू कर दिया.इस […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें