
छपरा : एकमा के एकारी देवी टोला में असामाजिक तत्वों द्वारा मां काली की पवित्र पिंडी प्रतिमा को खंडित करने का मामला सामने आया है.इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है. लोगों के अनुसार, रात के अंधेरे में चार की संख्या में पहुंचे आरोपियों ने पहले मंदिर के आसपास की लाइट बंद कर दी, फिर मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर इस तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है.जब गांव वालों को आहट हुई और उन्होंने शोर मचाया, तो सभी असामाजिक तत्व मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा आरोपियों की पहचान के लिए छानबीन जारी हैऔर जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी कर लिया जायेगा .

