
जमुई :आज सुबह उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब शहर के प्रमुख जगहों पर जमुई के सांसद अरुण भारती के लापता होने के पर्चे लगाये देखे गए. कचहरी चौक, रजिस्ट्री ऑफिस और के.के.एम कॉलेज के आसपास दीवारों पर चिपके इन पोस्टरों ने आम लोगों के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा को हवा दे दी है.पर्चों में जमुई लोकसभा के लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती को लापता दिखाया गया है. अरुण भारती चिराग पासवान के जीजा भी हैं. पोस्टर सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं और इसे राजनीतिक से जोड़कर देखा जा रहा है. कहा जा
रहा है कि सांसद अरुण भारती करीब करीब दो महीने से जमुई नहीं आए हैं. वे बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार-प्रसार के सिलसिले में अंतिम बार जमुई पहुंचे थे. इसके बाद से उनके क्षेत्र में सक्रिय रूप से नजर नहीं आने को लेकर लोगों में नाराजगी भी है.

