मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को नये वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2026 समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों के लिए सुख, शान्ति, स‌द्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा।मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया है कि आनेवाले वर्ष में बिहार देश ही नहीं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकेगा। उन्होंने कहा है कि नववर्ष में सबके सम्मिलित प्रयास से सुखी, समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार के निर्माण का संकल्प पूरा होगा।

Next Post

मुख्यमंत्री ने माता स्वर्गीय परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

Thu Jan 1 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email नालंदा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने परिवार के साथ नालंदा जिले के पैतृक गांव कल्याण विगहा पहुंचे. मुख्यमंत्री ने स्मृति वाटिका में अपनी माता स्वर्गीय परमेश्वरी देवी की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया.पुलिस बल के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन पूरी […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें