
भागलपुर :जेडीयू के गोपालपुर एमएलए गोपाल मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार के दांत के ऑपरेशन के बाद ही उनके मुंह में कुछ प्रॉब्लम आया होगा उसी वजह से उनका मुंह बिचकते रहता है. गोपाल मंडल ने कहा अगर नीतीश के पुत्र निशांत जेडीयू में मुख्य भूमिका में आएंगे तभी जेडीयू बचेगी बरना आधे इधर आधे उधर की तरफ़ चला जायेगा और जेडीयू के मिट्टी पलीद हो जाएगा. निशांत गांजा नहीं पीता है बल्कि पढ़ा लिखा इंजीनियर है.जेडीयू के एमएलए गोपाल मंडल ने बिहार में चुनाव आयोग के फैसले पर बड़ी आशंका जताई है उन्होंने कहा कि जब ग्रामीण इलाके में बूथ लेवल की बैठक कर रहे हैं तो ग्रामीण वोटर उहापोह में हैं.इसको समाधान निकलना पड़ेगा .

