पटना : कुख्यात अपराधी विजय सहनी का एनकाउंटर

पटना में पुलिस अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में अपराधी विजय साहनी को गोली लगी .आलमगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधी के बीच हुई थी मुठभेड़.गोली लगने के बाद जख्मी एन एम सी एच के भर्ती कराया गया.घटनास्थल पर वरीय अधिकारी पहुंच कर जांच कर रहे हैं.रामकृष्ण नगर थाना अंतर्गत आशु चक में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात विजय सहनी घायल हो गया. 20 से ज्यादा मामलों में आरोपी विजय सहनी दो बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विजय साहनी पर दबिश बनाने की कवायद शुरू की. मालसलामी थाना, आलमगंज थाना और एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विजय सहनी पर दबिश बनाया है. एसएसपी ने कहा कि मार्च के महीने में एक होटल व्यवसायी संतोष प्रसाद की हत्या हुई थी. संतोष प्रसाद की हत्या में भी विजय सहनी की संलिप्तता थी. कुख्यात विजय सहनी ने स्वीकारा है कि होटल व्यवसायी की हत्या में उसकी संलिप्त रही है. बिहार में बढ़ते अपराध के बीच जहां शासन और सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर है, वहीं अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बिहार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. 

Next Post

आरा नवादा थाना क्षेत्र में लूट के मामले में चार आरोपियों गिरफ्तार

Mon Aug 18 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email आरा नवादा थाना क्षेत्र में लूट और छिनतई के मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 24 मोबाइल बरामद किए हैं. यह जानकारी एक वीडियो रिपोर्ट में दी गई है, जिसमें आरा नवादा […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें