मुख्यमंत्री ने आज मॉ भगवती शीतला माता-बड़ी पटनदेवी और छोटी पटनदेवी जी की पूजा की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नवरात्रि की महाअष्टमी के दिन अगमकुओं स्थित शीतला माता मंदिर पहुँचे और शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर एवं छोटी पटनदेवी मंदिर में भी जाकर मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना की। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को विधिवत पूजा करायी। मुख्यमंत्री ने माँ शीतला देवी, मॉ बड़ी पटनदेवी एवं मॉ छोटी पटनदेवी माता से राज्य की सुख, शांति, समृद्धि एवं प्रगति की कामना की।

मुख्यमंत्री ने मारूफगंज स्थित श्री श्री बड़ी देवी जी तथा श्री श्री दलहट्टा देवी जी जाकर भी मॉ भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना की।मारूफगंज मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अंगवस्त्र, पाग एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।पूजा अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारीगोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित आयोजकगण, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Next Post

मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख शांति के लिए माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की

Wed Oct 1 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महाअष्टमी के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति स्थित माँ दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा समिति की ओर से मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया गया। […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें