मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख शांति के लिए माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महाअष्टमी के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति स्थित माँ दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा समिति की ओर से मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया गया।

ठाकुरबाड़ी में माँ दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति डाकबंगला रोड में माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने नाला रोड स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम पर माता रानी का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। आयोजक मंडल ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। यहां से मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार लंगरटोली स्थित बंगाली अखाड़ा दुर्गा मंदिर गए जहां उन्होंने देवी दुर्गा के महागौरी स्वरूप के दर्शन किए।

शारदीय नवरात्रि में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांस घाट स्थित काली मंदिर जाकर शक्ति की देवी माँ दुर्गा के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमण्डल के आयुक्त डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित आयोजकगण, अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Next Post

पुलिस हिरासत से ब्राउन शुगर का तस्कर फरार

Wed Oct 1 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मधुबनी :पुलिस हिरासत से हथकड़ी सहित ब्राउन शुगर का तस्कर मधुबनी कोर्ट से फरार हो गया है.यह घटना 29 तारीख की बताई जा रही है.लोगों की माने तो फरार तस्कर को लदनिया थाना के थाना अध्यक्ष ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के खोजा […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें