बापू टावर में अलका दास की चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन

पटना के बापू टावर एवं ‘लवली क्रिएशन’ के संयुक्त तत्वावधान में आज बापू टावर में चित्रकार अलका दास की एकल चित्रकला प्रदर्शनी ‘प्रवाह’ का उद्घाटन हुआ। कला और संस्कृति के इस अनूठे समागम का शुभारंभ बापू टावर के निदेशक विनय कुमार ने किया और यह प्रदर्शनी 30 मई तक चलेगी।इस प्रदर्शनी में अलका दास की कुल 36 पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया है, जो मिथिला शैली की बारीकियों को जीवंत करती है।

प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण ऐतिहासिक और पौराणिक विषयों का अद्भुत समन्वय है। इसमें अर्द्धनारीश्वर, कमलदह, सूर्य, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद और मेघदूतम जैसी कृतियाँ शामिल हैं।साथ ही, 1857 का गदर, रामायण, अशोक वाटिका और वैवाहिक परंपरा का प्रतीक कोहबर जैसे विषयों पर आधारित पेंटिंग्स के माध्यम से बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया है।उद्घाटन के अवसर पर बिहार के प्रतिष्ठित विद्वानों और कलाकारों की उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इतिहासकार शिव कुमार मिश्र, अर्चना सिन्हा, अनीश अंकुर, मनीष कुमार और इतिहासकार वैरव लाल दास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Next Post

मुख्यमंत्री ने ईशान किशन को 1 करोड़ रूपये का चेक प्रदान कर किया

Sat May 16 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्रीसम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आई०सी०सी० पुरुष टी-20 विश्व कप-2026 में विजेता भारतीय टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार को गौरवान्वित करने वाले ईशान किशन को 1 करोड़ रूपये का चेक, प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें