मुख्यमंत्री ने पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व० जगजीवन राम जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

आज पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व० जगजीवन राम जी की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्कुलर रोड, अणे मार्ग एवं कौटिल्य मार्ग के चौराहे पर अवस्थित स्व० जगजीवन राम जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, विधान पार्षद रवीन्द्र प्रसाद सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व० जगजीवन राम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

Next Post

सीवान में सड़क हादसे में एक महिला की मौत

Sun Apr 5 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email सीवान : सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई.वहान ने इलाज कराने पैदल जा रही महिला शिला देवी को कुचल दिया जिससे महिला की मौत हो गई.इस हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और नारेबाजी करते […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें