मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें दीं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभअवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है।मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा का पर्व हर्ष एवं उल्लास का पर्व है। दशहरा पर्व को विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है।मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को पारस्परिक सद्भाव, आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मिल-जुलकर मनायें।

Next Post

एशिया कप 2025 जीतने पर मुख्यमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी

Mon Sep 29 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान के विरुद्ध भारत की शानदार जीत पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस जीत पर आज पूरा देश हर्षित और गौरवान्वित है।तेजस्वी यादव ने कहा […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें