नवादा में एक युवक का शव बरामद

नवादा : अमझर गांव के पास स्थित ऊपरकुंड से एक युवक का शव बरामद किया गया.मृतक की पहचान IIT रुड़की के छात्र के रूप में हुई है. शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने नवादा के प्रजातंत्र चौक को घंटों जाम रखा.प्रतिबंधित कुंड में मिला शव : मृतक छात्र का नाम आयुष राज है. वह नवादा जिले के रजौली प्रखंड के निवासी हेमंत राज का पुत्र है . ऊपरकुंड क्षेत्र को प्रशासन ने पहले से ही खतरनाक और प्रतिबंधित घोषित कर रखा है. इसके बावजूद छात्र का शव वहीं से बरामद होना कई सवाल खड़े कर रहा है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

Next Post

इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन की सदस्यों की डीएम से हुई मुलाकात

Fri May 22 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन की सदस्यों की डीएम से हुई मुलाकात,जूनियर डॉक्टर्स पर हुई एफआईआर के संबंध में हुई मुलाकात.मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ वीके पाण्डेय भी रहे मौजूद.दो घंटे तक एसोसिएशन के पदाधिकारियों की डीएम से हुई वार्ता,इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के मुताबिक डीएम ने […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें