मुख्यमंत्री ने IPL में शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी को फोन कर दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आई०पी०एल० के इतिहास में सबसे कम उम्र (14 साल) में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने बिहार के समस्तीपुर जिले के रहनेवाले वैभव सूर्यवंशी को फोन कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री जी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वैभव सूर्यवंशी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। सभी को उनपर गर्व है। मेरी शुभकामना है कि वैभव सूर्यवंशी भविष्य में भारतीय टीम के लिए नये कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें। मुख्यमंत्री जी ने वैभव सूर्यवंशी से दूरभाष पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। वैभव सूर्यवंशी ने माननीय मुख्यमंत्री जी से 12 दिसम्बर 2024 को 01 अणे मार्ग में मुलाकात की थी तथा मुख्यमंत्री जी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी।माननीय मुख्यमंत्री जी ने राज्य सरकार की तरफ से वैभव सूर्यवंशी को 10 लाख रूपये की सम्मान राशि देने का भी ऐलान किया।

Next Post

मुख्यमंत्री द्वारा ददानवीर भामाशाह जी को नमन

Tue Apr 29 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दानवीर भामाशाह जी की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में पुनाईचक पार्क स्थित शूरवीर दानवीर भामाशाह जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें