रोहतास : रेलवे स्टेशन के पास सूटकेस में मिली युवती की लाश

रोहतास : डेहरी नगर थाना रेलवे स्टेशनके पास सब्जी मंडी के समीप कूड़े के ढेर पास पड़ी सूटकेस से एक युवती का शव बरामद होने से इलाके में पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है.सफाईकर्मी जब कूड़ा फेंकने पहुंचे तो उन्हें कूड़े के बीच एक संदिग्ध लाल रंग का सूटकेस पड़ा दिखाई दिया.सूटकेस पर शक होने पर स्थानीय लोगों को सूचना दी गई.सूचना मिलते ही डेहरी और डालमियानगर समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है. आशंका जताई जताया है कि हत्या के बाद शव को सूटकेस में बंद कर यहां फेंका गया है.डिहरी एएसपी अतुलेश झां ने बताया कि डिहरी सब्जी मंडी पास पड़े लाल रंग के सूटकेस में महिला शव बरामद किया है. शव शिनाख्त का प्रयास जारी हैं.

Next Post

मुख्यमंत्री ने बुद्ध स्मृति पार्क का किया भ्रमण

Mon Feb 2 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के बुद्ध स्मृति पार्क का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने पूरे परिसर का जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बुद्ध स्मृति पार्क में घूमने आये लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें