
भागलपुर : कोचिंग संचालक से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी गिरफ्तार .पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विक्की राजपाल है जिसे सबौर थाना से पकड़ा गया. आरोपी का पहले का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है.वह पहले भी चोरी और रंगदारी के मामलों में कई बार जेल जा चुका है.पूरा मामला ततारपुर थाना का है जहां हाल के दिनों में एक कोचिंग संचालक से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और रंगदारी नहीं देने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. कोचिंग संचालक की शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है .फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है .

