जीतन राम मांझी का विवादित बयान-सभी MP-MLA कमीशन लेते हैं

गयाजी : हरिदास सेमिनरी हाई स्कूल में मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा और विवादित बयान देते हुए कहा कि सभी MP-MLA कमीशन लेते हैं और सांसद निधि से मिलने वाले पैसे में से कमीशन की राशि पार्टी हित में दी जाती है.मांझी ने भीड़ कम होने पर नाराजगी जताते हुए पार्टी नेताओं पर प्रबंधन में कमी का आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने आगामी चुनाव में 100 सीटें जीतने का दावा किया और चेतावनी दी कि लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो पार्टी अलग राह पर चल सकती है.कार्यक्रम में उन्होंने हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन पर भी धोखा देने का आरोप लगाते हुए साफ कहा कि यदि आगे भी अनदेखी हुई तो वे अलग फैसला लेने से पीछे नहीं हटेंगे.

Next Post

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पटना में जोरदार स्वागत हुआ

Tue Dec 23 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email नितिन नवीनआज पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका भव्य रोड शो आयोजित किया गया। एयरपोर्ट से लेकर मिलर हाई स्कूल मैदान तक पूरा मार्ग भगवा झंडों, बैनर और पोस्टरों से सजा हुआ था। सम्राट चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी उनके साथ थे। […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें