
हाजीपुर : राजापाकड़ पुलिस टीम पर हमला मामले में गिरफ्तार 5 लोग को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसमें से एक की पुलिस कस्टडी में मौत हो गयी है.कहा जा रहा है कि रविवार कि सुबह अचानक एक आरोपी कि तबीयत बिगड़ी जिसके बाद अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहा पर इलाज के दौरान मौत हो गई .जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में भेज दिया है. वहीं डाक्टर कि टीम का गठन किया गया है वहीं पुलिस के द्वारा विडियो ग्रफी कराया जा रहा वहीं पुलिस छावनी में सदर अस्पताल एवं घटना स्थल को तब्दील कर दिया गया है. मृतक कि पहेचान नाम लालू साह के पुत्र मोहम्मद नासिर साह के रूप में हुआ है.
राजापाकर स्थित चौसिमा कल्याणपुर गांव आइसक्रीम विक्रेता और खरीददार के बीच मामूली 40 रुपए को लेकर विवाद शुरू हुआ था विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस के पहुंचने पर ग्राहक पक्ष ने टीम पर हमला कर दिया जिससे 5 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी घायल हो गए थे .पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद हाशिम साह, मोहम्मद निसार खान और फारुक साह को हिरासत में लिया. हिरासत में मोहम्मद निसार खान की मौत हो गई है

