तेजस्वी यादव लाठी पिलावन वाले नेता हैं-नितिन नवीन

मंत्री नितिन नवीन ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वे “लाठी पिलावन” वाले नेता हैं और उनका विकास का आंकड़ा समझ में नहीं आता है। नितिन नवीन ने कहा कि तेजस्वी यादव को अपराध पर बोलने का कोई हक नहीं है, क्योंकि उनके शासनकाल में अपराध को बढ़ावा मिला था। उन्होंने कहा कि आज बिहार में अपराध पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है और अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है।

नितिन नवीन ने नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत विकास में जापान से आगे निकल गया है और बिहार भी विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2047 में भारत विश्व गुरु बनेगा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि पलायन और बेरोजगारी के मुद्दे पर वे आरोप लगाते हैं, लेकिन ये समस्याएं उनके शासनकाल में ही उत्पन्न हुई थीं

Next Post

तेज प्रताप यादव के बारे में ये क्या कह गए तेजस्वी यादव

Sun May 25 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव को पार्टी से निष्कासित किए जाने पर कहा कि राजनीतिक जीवन और निजी जीवन अलग-अलग होते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने अपनी भा वनाएं व्यक्त कर दी हैं और अब आगे […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें