
गोपालगंज : पुलिस ने शातिर चोरों का गिरोह का पर्दाफाश किया है.यह चोर शहर के विभिन्न इलाकों में रात के अंधेरे में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. पुलिस ने गिरोह के छह शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, उसके पास से चोरी का लाखों का सामान बरामद भी हुआ है. चोरों की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के आदित्य कुमार उर्फ मिशिर, अंकित कुमार, रोहित कुमार, अनुज कुमार, सोनू कुमार और रंजन कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर गिरोह के अन्य चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मीरगंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर नरैनिया में हुयी चोरी कांड का खुलासा करते हुए चोरी के आभूषण बरामद किया है. बरामद किए गए सामानों में सोने का नेकलेस, 5 गलाया हुआ सोना, 9 पीस पायल, चांदी के अन्य आभूषण, 35 हजार नगदी सहित मोबाइल शामिल हैं. एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मीरगंज के नरैनिया में एक घर मे चोरी की गयी थी, पुलिस ने कांड दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है .

