प्रेमिका ने खुद को आग लगाकर कर आत्महत्या करने की कोशिस

वैशाली : बिदुपुर गांव में 2 सालों से प्रेम प्रसंग में रहने के बाद प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद प्रेमिका ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की जैसे ही घर वालों की नजर लड़की पर परी लड़की को जलते देखा परिवार वाले भी शोरगुल करने लगे देखते ही देखते आसपास के लोग भी वहां जुट गए. परिजनों ने लड़की के शरीर से आग बुझाए और उसे इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. हाजीपुर सदर अस्पताल में डॉक्टर ने भी प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है. घायल की पहचान बिदुपुर थाना के बिदुपुर गांव निवासी राजदेव सिंह के 18 वर्षीय पुत्री सतुली कुमारी बताई गई है.घटना के संबंध में घायल की मां ने बताया कि पिछले दो वर्षों से पटना के रहने वाले कौशल कुमार से प्रेम करती थी. लेकिन प्रेमी कौशल द्वारा शादी करने से इनकार कर दिया गया और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. इसके बाद हम लोग महिला थाना पर गए लेकिन महिला थाना हमें गाली देकर भगा दिया और कहा कि तुम खुद अपना वीडियो वायरल कर रही हो. हमारी बेटी मजबूर होकर खुद पर तेल छिड़क कर आग लगा ली है.

Next Post

सनकी पिता ने अपनी बेटी को मारी गोली

Tue Nov 11 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email सीवान : सनकी पिता ने अपनी बेटी की गोली मार हत्या कर दी है. हत्या कर आरोपी पिता ने खुद को गोली मारने का प्रयास किया और असफल होने पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है.इस दौरान आरोपी पिता गंभीर […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें