बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर तेजस्वी ने नीतीश को घेरा

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव सीएम नीतीश पर लगातार हमलावर हैं. आज इसी कड़ी में नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव. अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत गोपालगंज पहुंचे थे जहां उन्होंने मोहम्मदपुर थाने के महारानी स्कूल के मैदान में रक्षाबंधन बहन सम्मान समारोह के तहत जनसभा को संबोधित किया.इस दौरान तेजस्वी यादव ने रक्षाबंधन पर्व को लेकर अपने हाथों में बहनों से राखी बंधवाई.वही कार्यक्रम संबोधन के दौरान तेजस्वी यादव बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला. कहा की आज बेटियां सुरक्षित नहीं है. कभी एंबुलेंस तो कभी चौराहों पर उनके साथ हैवानियत का खेल खेला जा रहा है. और सरकार मुक दर्शक बन तमाशा देख रही है. हम जब सरकार में थे तो डेढ़ साल के अंतराल में 5 लाख युवाओं को नौकरी दी. आज केंद्र और बिहार में जुमलो की सरकार चल रही है. अब वक्त आ गया है इस सरकार को उखाड़ फेकने का.

Next Post

सामाजिक न्याय अधिकार सम्मेलन में उमड़ा जन सैलाब

Mon Aug 4 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email नवादा। जिले के गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के रोह प्रखंड के मड़रा गांव के मैदान में सामाजिक न्याय अधिकार सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ केपी सिंह […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें