
नवादा : लगातार बारिश के कारणककोलत जलप्रपात अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था .एक बार फिर से ककोलत जलप्रपात पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है.19 जून को भारी वर्षा होने के कारण ककोलत परिसर में जलधारा की मात्रा अचानक काफी बढ़ गई थी जिसके कारण प्रशासन ने जलप्रपात को अस्थाई रूप से बंद कर दिया था.हालांकि प्रशासनिक निगरानी और मौसम के अनुकूल होने के साथ जलधारा का प्रवाह सामान्य हो गया है.इसके बाद ककोलत जलप्रपात को फिर लिए खोल दिया गया है.अब पर्यटक परिसर में बिना किसी रोक-टोक के प्रवेश कर सकते हैं और शीतल जलधारा का आनंद ले सकते हैं. जहां हर वर्ष हजारों सैलानी भ्रमण हेतु आते हैं और ककोलत जलप्रपात का आनंद लेते है .

