
झाझा : विद्यालय से लौट रहे एक शिक्षक और रसोइया के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है.यह घटना मानिकथाम बखौरी भदवरिया की है. इस घटना से पुरे इलाके में दहशत का माहौल है.लोगों के अनुसार आधा दर्जन अपराधियों ने शिक्षक और आंगनवाड़ी रसोइया किरण देवी को जबरन अपने साथ ले लिया और कुछ दूरी पर अपराधियों ने रसोइया को छोड़ दिया, जबकि शिक्षक को अपने साथ ले गए.
घटनास्थल के पास ही शिक्षक की हीरो पैशन प्रो बाइकसड़क किनारे लावारिस हालत में मिली .अपहृत शिक्षक की पहचान बांका जिले के उम विद्यालय हरदिया में पदस्थापित शिक्षक कालेश्वर दास के रूप में हुई है. वे देवघर में रहते हैं और प्रतिदिन ट्रेन से देवघर से आकर नारंगजो स्टेशन पर उतरने के बाद बाइक से स्कूल जाते थे.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने आसपास के इलाकों में देर शाम तक शिक्षक की बरामदगी को लेकर छापेमारी कर रहे है .

