
छपरा : पानापुर थाना के अलग अलग गावों में 42 वर्षीयधर्मेंद्र राय की जहरीला पदार्थ पीने से मौत हो गयी. वही जहरीला पदार्थ का सेवन किये लगभग आधे दर्जन लोगों का इलाज चल रहा है. जहरीला पदार्थ के सेवन से हुई मौत की सूचना मिलते ही प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया. बुधवार की रात धेनुकी गांव निवासी 50 वर्षीय सुकन नट की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी पानापुर लाये जहाँ उसकी मौत हो गयी. परिजन आनन फानन में शव को ठिकाने लगा दिए.
इस बीच दुबौली गांव निवासी धर्मेंद्र की भी तबीयत बिगड़ने लगी और आंख से कम दिखाई देने लगा. परिजन उन्हें इलाज के लिए पटना ले गए जहां इलाज के दौरान गुरुवार की दोपहर उसकी मौत हो गयी. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे थाने पहुंच गए. पटना से मृत धर्मेन्द्र का शव जैसे ही पानापुर पहुंचा ग्रामीण आक्रोशित हो गए एवं शव को थाने के मुख्य गेट पर रख कर इंसाफ कि मांग कर रहे थे . परिजन एवं ग्रामीण आरोप लगा रहे थे कि थाना में खुलेआम शराब के कारण धर्मेंद्र की मौत हुई है. वे शव को पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे थे. इस बीच घटना की गंभीरता को देखते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजवाया.

