
पटना : तारिक अनवर ने वक्फ बोर्ड कानून को लेकर उठ रहे राजनीतिक विवाद पर उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कानून धर्म विशेष के लोगों के संवैधानिक अधिकारों को छीनने की कोशिश है. तारिक अनवर ने मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भी सवाल खड़े किए.उन्होंने कहा कि जिस तरह महाराष्ट्र में मॉडल अपनाकर चुनाव में बड़ा गेम किया गया, उसी तरह अब बिहार में भी साजिश करने की आशंका है.उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कुछ बिहार चुनाव को प्रभावित करने की रणनीति के तहत किया जा रहा है.

