
सिरदला प्रखंड के खरौंध रेलवे स्टेशन के बेस कैम्प पर हमला करने के आरोप में सिरदला थाना के एक और हार्डकोर नक्सली को अरवल जिला के थाना क्षेत्र रेगनियडीह गांव से सिरदला थानाध्यक्ष मोहन कुमार के साथ नवादा एसटीएफ ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है . वही थाना अध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन खरौंध रेलवे स्टेशन के बेस कैंप पर 3 नवम्बर 2016 को क्षतिग्रस्त एवं पोकलेन मशीन बोलोरो वाहन को फुक देने के आरोप में सिरदला थाना कांड संख्या 264/16 दर्ज कर 63 लोग व अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया था, जो वर्षों से पुलिस की गिरफ्तारी के डर से लगातार फरार चल रहे थे जिसे बुधवार की देर साम एसटीएफ एवं जिला पुलिस बल के संयुक्त ऑपरेशन में हार्डकोर नक्सली स्व. राजदेवगिरी के पुत्र इंदल गिरी को अरवल जिला के बॉडर इलाका से सिंगोड़ी थाना क्षेत्र के रेगनियडीह गांव से विधिवत गिरफ्तार किया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है .

