
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता ने राजद को हरा दिया है .लेकिन लालू यादव का इतना पुत्र प्रेम था की बेटा तेजस्वी को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया.जो लोग राजद में गुलामी काटने बैठे हैं वह गुलामी कटते रह जायेगें .वहां कोई लोकतंत्र नहीं है जनता ने जवाब दिया और राजद 25 सीट पर ला कर बैठा दिया है .पिता का पुत्र मोह ऐसा था की बेटा को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया.कुछ लोग बिहार के लॉ एंड ऑर्डर की चिंता कर रहे हैं.बिहार तो छोड़ दीजिए बेंगलुरु में भी बिहार की पुलिस का डर ऐसा है कि उसको ऑन कैमरा जाकर कहना पड़ रहा है कि हमको बढ़ाने का कम कीजिए.

