
मुजफ्फरपुर : लूट, हत्या और रंगदारी की वारदातों में बड़ें दिनों से फरार कुख्यात अपराधी शशांक राज उर्फ जॉनसन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी का बहुत लंबा आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ जिले के कई थानों में दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज हैं.सिटी एसपी मोहिल्बुला अंसारी ने ख कि 30 अगस्त 2024 की रात ब्रह्मपुरा थाना के चांदनी चौक के पास एक ट्रक चालक दिनेश मंडल की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतक दिनेश मंडल, दरभंगा जिले के नेहरा ओपी के राघोपुर गांव के निवासी थे और इस मामले में मृतक के दामाद रोहित मंडल के बयान पर ब्रह्मपुरा थाना में FIR दर्ज किया गया था.घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर टाउन डीएसपी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-02 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.इसी क्रम में 4 फरवरी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त अभियुक्त शशांक राज उर्फ जॉनसन मौर्या को नवादा जिले के रजौली से गिरफ्तार किया गया.

