
खगड़िया : जंगली टोला में सनसनीखेज वारदात सामने आई है,जहां पांच दिन पहले ससुराल आए एक दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई.अपराधियों ने 22 साल के टोनिश यादव को एक गोली कनपटी में मारी दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है.मृतक के परिजनों की माने तो मृतक की पत्नी का उसके बहनोई से अवैध संबंध था.जिसके विरोध में पत्नी ने अपने बहनोई और मायके के अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कराई है.एक माह पूर्व युवक की शादी हुई थी.शादी के बाद पहली बार वह ससुराल आया था.मृतक बेगूसराय जिले के डंडारी का रहने वाला था.इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है. मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

