अपराधियों गोलीबारी से दहला सीतामढ़ी ,दो कि मौत

सीतामढ़ी : बेखौफ अपराधियों ने पिछले 24 घंटे के अंदर अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मारी इसमें दो की मौत हो गई.पूरा मामला परसौनी की है जहां अपराधी ने एक युवक की गोली मार हत्या कर दी है. घटना परसौनी थाना के सरखौली चौक के समीप की है जहां बाइक सवार तीन अपराधियों ने बेलसंड के पंडरहिया गांव निवासी मो. कबीर नामक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना उस वक्त घटी है जब कबीर अपने घर से परसौनी जा रहे थे और अपराधियों ने उनका पीछा कर पहले एक गोली मारी, फिर खेत की ओर भागने पर दूसरी गोली से उन्हें मौके पर ही मार गिराया.लोगों का उग्र प्रदर्शनहत्या के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और आक्रोश में सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. लोग अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस जांच में जुटी गई है.

Next Post

डकैती की योजना बनाते सात अपराधी गिरफ्तार

Sun Dec 7 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email रोसड़ा : पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना के चकमहुली गांव से सात अपराधियों को अवैध हथियार और लूट के कई सामानों के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को रात को गुप्त सूचना मिली थी कि चकमोहली गांव में रोहित कुमार के […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें