डकैती की योजना बनाते सात अपराधी गिरफ्तार

रोसड़ा : पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना के चकमहुली गांव से सात अपराधियों को अवैध हथियार और लूट के कई सामानों के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को रात को गुप्त सूचना मिली थी कि चकमोहली गांव में रोहित कुमार के घर पर कुछ अपराधकर्मी इकट्ठा होकर आसपास के में लूटपाट और डकैती जैसी घटना करने की योजना बना रहे हैं.सूचना मिलते ही रोसड़ा थानाध्यक्ष लाल बाबू कुमार ने त्वरित कार्रवाई की और पुलिस टीम सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान दो लोडेड देसी कट्टा,तीन जिंदा कारतूस, 09 मोबाइल फोन,एक चाकू ,एक लूटा हुआ कैमरा, लूटी गई एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल,और लूटी गई एक एक्टिवा स्कूटी के साथ एक अन्य स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है. रोसड़ा डीएसपी ने बताया कि सभी गिरफ्तार अपराधियों का पिछला अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है. गिरफ्तारी के बाद सभी के विरुद्ध अगली कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

मुख्यमंत्री ने नवानगर औद्योगिक क्षेत्र का किया भ्रमण

Mon Dec 8 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विशेष आर्थिक जोन के रूप में विकसित किए जा रहे बक्सर जिले के नवानगर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने संचालित औद्योगिक इकाइयों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास को और गति देकर अधिक […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें