नालंदा : अपने पहले पति को छोड़कर प्रेमी संग लिए सात फेरे

नालंदा : बिहारशरीफ के ऐतिहासिक बाबा मणि राम अखाड़ा मंदिर में एक महिला ने अपने पहले पति को छोड़कर प्रेमी संग लिए सात फेरे.यह महिला आभा कुमारी गिरियक थाना के दुर्गापुर गांव निवासी मोहन प्रसाद की 23 वर्षीय पुत्री है. आभा कुमारी पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे की माँ भी है. वहीं, प्रेमी का नाम आसुतोष राज है, जो सिलाव थाना के नानंद गांव निवासी स्वर्गीय वीरेंद्र प्रसाद का 22 वर्षीय का पुत्र है .जानकारी के अनुसार, आभा कुमारी और आसुतोष राज ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार बाबा मणि राम अखाड़ा मंदिर में विवाह रचाया. शादी के दौरान वर-वधू ने पूरे विधि-विधान के साथ एक-दूसरे को माला पहनाई और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे भी लिए.

शादी के बाद आभा कुमारी ने कहा कि उसका अपने पहले पति से अब कोई लेना-देना नहीं है और वह अपनी पुरानी शादी से खुश नहीं थी और अब उसने अपनी मर्जी से अपना जीवनसाथी चुना है. आभा ने कहा कि मैं अब पूरी जिंदगी आसुतोष राज के साथ ही बिताऊँगी. वहीं, आसुतोष राज ने बताया कि आभा से उसकी मुलाकात उनकी शादी के बाद हुई थी और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियाँ बढ़ने लगीं और हम दोनों ने एक-दूसरे को दिल से चाहा और शादी कर लिया है .

Next Post

अरवल : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे कोचिंग संचालक गिरफ्तार

Sat Jun 28 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email अरवल : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे कोचिंग संचालक को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान अमकेश कुमार के रूप में हुई है.घटना को लेकर अरवल महिला थाना में केस दर्ज […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें