
अरवल : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे कोचिंग संचालक को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान अमकेश कुमार के रूप में हुई है.घटना को लेकर अरवल महिला थाना में केस दर्ज किया गया है. इस केस में पॉक्सो एक्ट सहित भारतीय दंड संहिता की बलात्कार संबंधी धाराएं लगाई गई हैं. प्राथमिकी दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था. उसके बाद जिले में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था.पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी जहानाबाद जिले में छिपा हुआ है और इसी सूचना के आधार पर टीम ने शनिवार की अहले सुबह जहानाबाद के एसएस कॉलेज के पास छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है .
पीड़ित छात्रा किसी की कोचिंग में पढ़ाई करती थी छुट्टी के बाद कोचिंग संचालक ने मौके का फायदा उठाकर छात्र के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. जिसके बाद छात्रा घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है.

