पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र में दो युवकों की हत्या से फैली सनसनी

पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र में दो युवकों की हत्या से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों युवकों को कनपटी में सटाकर गोली मारी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक अपाची मोटरसाइकिल और 12 गोली के खोखे बरामद किए हैं।घटना की जानकारी दोनों युवकों का शव मंझौली-सिंघाड़ा रोड स्थित गुरिल्ला स्थान के पास मिला।एक युवक की पहचान बाघाकोल निवासी सोनू के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है ।

पुलिस जांच-पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।पालीगंज एसडीपीओ 2 उमेश्वर चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।लोग पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Next Post

सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस ने गाजीपुर से किया गिरफ्तार

Tue Jun 10 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email फुलवारी शरीफ :सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस ने गाजीपुर से गिरफ्तार किया था और अब उसे पटना के फुलवारी शरीफ थाने में रखा गया है। पुलिस सोनम को स्पाइसजेट की फ्लाइट से पटना से गुवाहाटी ले जाएगी, जहां से उसे शिलांग ले जाया जाएगा।सोनम […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें