
राजधानी पटना की मेयर सीता साहू के आवास पर देर रात पुलिस की कार्रवाई से पुरे इलाके में हड़कंप मच गया है.नगर निगम की बैठक के दौरान मेयर पुत्र शिशिर कुमार गुप्ता पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगा है और इसी मामले में आधी रात पुलिस कई थानों की टीम के साथ सीता साहू के घर पहुंची थी .लेकिन पुलिस की यह कार्रवाई लोगों को नागवार गुजरी है जैसे ही खबर फैली स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मेयर आवास के बाहर जमा हो गए और पुलिस का घेराव के साथ साथ नारेबाजी भी की .स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा और बिना गिरफ्तारी के ही बापस लौटना पड़ा.इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब सियासत भी गरमाई हुई है, और सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या यह कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया थी या राजनीतिक दबाव में की गई कोशिश? आखिर कियूं ?

