शिक्षक कांड में रोहतास पुलिस को मिली बड़ी सफलता

रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र से विद्यालय शिक्षक दिलीप कुमार का कुछ शातिर अपराधियों ने अपहरण कर लिया और परिजनों से 5 लाख रूपये की फिरौती की माँग की।रोहतास पुलिस द्वारा इस मामले में विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए लगातार तकनीकी अनुसंधान और छापामारी के बाद पुलिस ने मात्र 24 घंटे में अपहृत शिक्षक को सकुशल बरामद कर लिया।
इस कांड में शामिल 07 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 02 देशी कट्टा, 0.315 बोर का तेरह (13) जिन्दा कारतूस, 0.315 बोर का 02 खोखा, 01 लाख रूपया नकद, घटना में उपयोग किये गये 01 काले रंग का स्कॉर्पियों वाहन, घटना में प्रयुक्त 01 सी०एन०जी० टेम्पु, अपहृत शिक्षक दिलीप कुमार का विवो कम्पनी का 01 मोबाइल, अपहृत का प्लेटिना मोटरसाइकिल एवं अन्य सामान को बरामद किया गया।

इसके साथ ही, पुलिस ने सासाराम नगर थाना क्षेत्र में भी अपहरण की घटना का खुलासा किया।
इस दौरान अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 02 अपराधकर्मी गोली लगने से घायल हो गए और शेष अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

Next Post

पटना में फर्जी नौकरी दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Mon Aug 25 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email जक्कनपुर थानांतर्गत मीठापुर स्थित एक होटल से संदेहास्पद परिस्थिति में एक व्यक्ति को पूछताछ हेतु रोका गया। उसके पास से बड़ी संख्या में मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र बरामद हुए,प्रथम दृष्टया स्थिति संदिग्ध पाए जाने पर उसे थाना लाकर विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ में […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें