पटना में फर्जी नौकरी दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

जक्कनपुर थानांतर्गत मीठापुर स्थित एक होटल से संदेहास्पद परिस्थिति में एक व्यक्ति को पूछताछ हेतु रोका गया। उसके पास से बड़ी संख्या में मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र बरामद हुए,प्रथम दृष्टया स्थिति संदिग्ध पाए जाने पर उसे थाना लाकर विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ में यह तथ्य उजागर हुआ कि उक्त व्यक्ति संगठित गिरोह से जुड़ा हुआ है, जो नौकरी लगवाने के नाम पर अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलता था, इसके एवज में उनसे मूल प्रमाण पत्र एवं चेक लिए जाते थे। साथ ही, फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने एवं परीक्षा केंद्र प्रबंधित करने जैसी गतिविधियों में भी इस गिरोह की संलिप्तता सामने आई। बरामद प्रमाण पत्र एवं चेक इसी अवैध गतिविधि का हिस्सा पाए गए हैं। अब तक 02 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।

Next Post

मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीपी मंडल जी को श्रद्धांजलि

Mon Aug 25 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीपी मंडल जी की जयंती के अवसर पर उनके आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पटना के देशरत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ चौराहा स्थित आदमकद प्रतिमा के समीप जयंती […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें