राजद और कांग्रेस जिंदगी भर सत्ता में नही आयेगें -चिराग पासवान

राजद ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि पोस्टल वोट रिजेक्ट होने के कारण हमारे गठबंधन के उम्मीदवार की हार हुई नहीं तो हमारे उम्मीदवार जीतते. इसपर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि राजद और कांग्रेस जिंदगी भर कभी भी सत्ता में नहीं आएंगे. यह लोग बहाने बनाना नहीं छोड़ेंगे. इनको एक ईमानदार मंथन करने की जरूरत है कौन नहीं गुजरा है हार से. हम लोग हार से गुजरे हैं फिर भी हमारे पिता 2009 की हार के बाद अपने आप को 2014 मे खड़ा करने का काम किया. 2021 में मुझे मेरी पूरी पार्टी छीन ली गई और आज 2024-25 में हम लोगों ने पुनः अपने आप को स्थापित करने का काम किया क्योंकि हम लोगों ने ईमानदार मंथन किया. हम लोगों ने ईमानदार मंथन किया कि हम लोगों से कहां कमी रह गई और कहां चुक हो गई. इतने अहंकार में डूबी हुई यह पार्टियों है कांग्रेस हो या राजद हो.

आज रिजल्ट आए हुए इतने दिन हो गए और आज एक सप्ताह होने को आ गया है इन लोगों ने अभी तक मंथन तक करना जरूरी नहीं समझा एक बैठक की और अपने आप को नेता चुन लिया. आज भी इस बात का ठीकरा फोड़ने में लगे हैं कि कभी इसका वोट चोरी हो गया तो कभी इसने वोट काट लिया. केवल आप लोग दूध के धुले हैं बाकी सब गलत है. तीन बार से एनडीए जीत करके आ रही है तो वह गलत है पर दो-दो बार यूपीए जीतकर के आ जाती है वह ठीक था. जहां पर आप जीत जाते हैं झारखंड जैसे राज्यों में तो वह सही हो जाता है और हम महाराष्ट्र की जातते हैं तो वह गलत हो जाता है. SIR चल रहा था तब से बहाना बना रहे हैं वोट चोरी का. यह लोग बहाना बना नहीं छोड़ेंगे तो लालू जी की अगली पीढ़ी भी सत्ता में नहीं आएगी अगर यह लोग बहाना बनाना नहीं छोड़ेंगे .

Next Post

ओम एजेंसी से हथियारबंद अपराधियों ने नौ लाख लुटी

Fri Nov 21 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email फारबिसगंज : दीनदयाल चौक स्थित ओम एजेंसी से कल शाम आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद अपराधियों ने नौ लाख रुपये लूट लिए .इस घटना की जानकारी मिलते ही फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों से बात की .उन्होंने कहा प्रशासन […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें