
फारबिसगंज : दीनदयाल चौक स्थित ओम एजेंसी से कल शाम आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद अपराधियों ने नौ लाख रुपये लूट लिए .इस घटना की जानकारी मिलते ही फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों से बात की .उन्होंने कहा प्रशासन जल्द से जल्द इस मामले का उद्भेदन करें. उन्होंने प्रशासन से कहा इस प्रकार की घटना को कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रशासन अगल-बगल के दुकानों की सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और करवाई की जा रही है .

