बारिश से नेपाल में बाढ़ जैसे हालात, कई जगह हुआ भूस्खलन

इस समय भारी बारिश ने बिहार के साथ साथ नेपाल में भी भारी तबाही मचाया है. पहाड़ो में हो रही मूसलाधार बारिश ने अब बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है . पहाड़ से निकलने वाली नदियों का जलस्तर काफी इजाफा हो गया है. बिरंगज से काठमाडू जाने वाले रस्ते में कई जगह भूस्खलन हुआ है. तेज बारिश एवं भूस्खलन के वजह से नेपाल के दर्जनों सड़क मार्ग बन्द किए गए है. तेज बारिश के कारण काठमाडू में कई सड़के धस गयी है. नेपाल पुलिस एवं आर्मी बांस बल्ले द्वारा सड़क को बचाने कि कोशिस में लगे हुए है. नेपाल पुलिस राहत एवं बचाव कार्य मे लगे है.

पुलिस सड़को एवं नदियों के आसपास जाँच कर रही हैऔर कह रही है कि अगर इमरजेंसी हालात नही हो तो घर से बाहर नही निकले. जो व्यक्ति नदी के आसपास है वह ऊँचे स्थानों पर चले जाए. खराब मौसम के कारण नेपाल के त्रिभुवन एयरपोर्ट से हवाई उड़ान को रद्द कर दिया गया है. एडवाजरी जारी किया गया हैं कि सोमवार तक यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है. नेपाल में 25 हजार पर्यटक फंसे हुए है. पर्यटक विभाग ने नेपाल के नागरिकों से आग्रह किया है की बाढ़ बारिश में फंसे पर्यटकों का ध्यान रखे और सभी जरुरत का सामान दे .

Next Post

भागलपुर : पीरपैंती में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला

Mon Oct 6 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email भागलपुर : इसीपुर थाना के बाघमारा चौक के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब शराब बेचने की सूचना पर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया ,इस हमले में उत्पाद विभाग के एसआई राकेश कुमार बादल और […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें