भागलपुर : पीरपैंती में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला

भागलपुर : इसीपुर थाना के बाघमारा चौक के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब शराब बेचने की सूचना पर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया ,इस हमले में उत्पाद विभाग के एसआई राकेश कुमार बादल और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए .हमलावर न केवल पकड़े गए तीन शराबियों को छुड़ाकर ले गए. उत्पाद विभाग की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया . उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है, इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी कर तीन शराबियों को गिरफ्तार किया टीम ने एक बोतल शराब भी बरामद की थी बताया जाता है कि जब गिरफ्तार शराबियों को वाहन में बैठाया जा रहा था, तभी चार मोटरसाइकिलों पर सवार करीब आठ लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और अचानक हमला बोल दिया.

हमलावरों ने गाड़ी पर लाठी-डंडों से प्रहार कर आगे का शीशा तोड़ दिया और पकड़े गए शराबियों को छुड़ा ले गए.इस घटना के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही स्‍थानीय थानाध्यक्ष मनीष कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक सभी हमलावर फरार हो चुके थे घायल एसआई और चालक को प्राथमिक उपचार के बाद रेफरल अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

Next Post

गोपालगंज जिले में लूटकांड का पर्दाफाश , 03 अपराधकर्मी गिरफ्तार

Tue Oct 7 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email गोपालगंज जिले बरौली थानांतर्गत दिनांक 26.09.2025 को हुई लूट की घटना में पुलिस ने गहन तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों दीपक प्रधान (जाजपुर, उड़ीसा) ,अजय प्रधान (जाजपुर, उड़ीसा) एवं आउल मलंगा (विशाखपटनम, आँध्रप्रदेश) […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें