
छपरा : जलालपुर थाना के भटकेशरी स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय की 5 वीं की छात्रा 10 वर्षीय नाबालिक की गला दबाकर हत्या कर दी गई है . स्कूल से 150 मीटर की दूरी पर नहर किनारे झाड़ी में मिला उसका शव. परिजनों ने गैंगरेप के बाद हत्या की जताई आशंका.घटना स्थल पर मिले छात्रा का स्कूली बैग , चप्पल और गमछे मिले है.घटना के बाद से ही स्कूल के सभी शिक्षक फरार हो गए है. वही घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद इस मामले में त्वरित करवाई करते हुए जलालपुर पुलिस ने घटना में आरोपित पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.

