
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व विधान परिषद में प्रतिपक्ष नेता राबड़ी देवी का अब नया पता अब 39 हार्डिंग रोड होगा.
सरकार ने 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को खाली करने का नोटिस जारी किया है. इसके बाद 39 हार्डिंग रोड का बंगला राबड़ी देवी ,लालू परिवार को आवंटित किया गया है, जो पहले मंत्री आवास के रूप में आवंटित किया जाता था.10 सर्कुलर रोड से यह बंगला थोडा छोटा है.फिलहाल परिसर में रंगाई–पुताई और मरम्मती कार्य जारी है. मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ है और जल्द ही उम्मीद लगाई जा रही है कि बहुत जल्द राबड़ी देवी नए आवास में शिफ्ट हो जाएगी .

