
कटिहार : कुरसेला थाना स्थित मक्का गोदाम के समीप दो ट्रकों बीच हुई जोरदार टक्कर से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.इसमें चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए.मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय से गुवाहाटी जा रहा पाइप लदा ट्रक हाईवे पर आगे बढ़ रहा था, इसी दौरान पूर्णिया की ओर से आ रहा मकई लदा ट्रक ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया. इसी कोशिश में दोनों वाहनों में भीषण टक्कर हो गई. टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पाइप से भरा ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया .

